बलरामपुर
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद पुलिस ने आज नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध ज़ोरदार कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद पुलिस ने आज नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध ज़ोरदार कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया।
इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कड़ी कार्रवाई
पुलिस की टीम ने आज विशेष रूप से उन वाहनों को निशाना बनाया जो कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे थे। अभियान के तहत निम्नलिखित श्रेणियों में चालान काटे गए:
जातिसूचक व भड़काऊ शब्द: वाहनों पर लिखी जाति या किसी भी तरह के उत्तेजक शब्दों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निजी वाहनों पर लगे अनाधिकृत हूटर और सायरन को हटवाया गया।बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। पटाखा छोड़ने वाले और तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर एक्शन लिया गया। बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी (Tripple Riding) बैठाने वालों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट (M.V. Act) के तहत समन शुल्क वसूला गया।
जागरूकता और सुरक्षा की पहल
केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर मानवीय और सुधारात्मक कदम भी उठाए। कोहरे और रात के अंधेरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और सुरक्षित सफर की शपथ दिलाई गई।
प्रशासन का कड़ा संदेश
यातायात पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को सड़क पर अराजकता फैलाने या नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फरेन्दा:चोरों के हौसले बुलंद,आनंदनगर में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर ₹35,000 की नगदी पारhttps://t.co/YQ2gqqVbVM@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 5, 2026





















