कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्यूआर कोड से मिलेगी हर जानकारी, 514 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी

हापुड़

हापुड़ जनपद के आगामी सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के आगामी सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर सुरक्षा, यातायात और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस बार कांवड़ियों की सुविधा के लिए पहली बार प्रमुख स्थलों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन कर श्रद्धालु रूट डायवर्जन, चिकित्सा सुविधा, कंट्रोल रूम और अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

कंट्रोल रूम और कैमरों से 24 घंटे निगरानी

डीएम ने बताया कि पूरी कांवड़ यात्रा पर 514 सीसीटीवी और 158 आईपी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे कड़ी नजर रखी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर गाड़ियों के खराब होने या मार्ग बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए 24 क्रेन और 31 जेसीबी तैनात की गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से 21 अस्थायी पुलिस चौकियां, 35 पुलिस पिकेट और सीमाओं पर 6 बैरियर बनाए गए हैं। इसके अलावा 191 सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, 321 वालंटियर और 821 डिजिटल वालंटियर भी पुलिस प्रशासन के सहयोग में तैनात रहेंगे।

प्रतिबंधित खाद्य सामग्री और मांस-मदिरा दुकानों के लिए निर्देश

प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर स्थित 99 होटलों को यात्रा अवधि के दौरान प्याज, लहसुन और अन्य प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का प्रयोग न करने की हिदायत दी है, जिसकी नियमित जांच खाद्य सुरक्षा टीम करेगी। इसके साथ ही 69 मस्जिद-मदरसों, 56 संवेदनशील स्थलों, 237 मीट-मछली दुकानों, 143 शराब दुकानों, 146 कांवड़ शिविरों और 281 डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

चरणबद्ध तरीके से लागू रहेगा यातायात डायवर्जन

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, जबकि आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा। एसपी ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने तथा यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.