हापुड़
हापुड़ जनपद के नगर के रेलवे रोड स्थित राजेंद्र नगर अमरदीप कॉलोनी के निवासियों ने आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर और अस्पताल के निर्माण को तत्काल बंद कराने की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के नगर के रेलवे रोड स्थित राजेंद्र नगर अमरदीप कॉलोनी के निवासियों ने आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर और अस्पताल के निर्माण को तत्काल बंद कराने की मांग की है। कॉलोनीवासियों का गंभीर आरोप है कि एचपीडीए के अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर अवैध निर्माण पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
अधिकारियों के आदेश का भी नहीं दिख रहा असर
राजेंद्र नगर अमरदीप कॉलोनी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्र सौंपकर बताया कि उन्होंने पूर्व में भी 16 जून 2026 को एसडीएम कार्यालय पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय एसडीएम और बाद में एचपीडीए उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माण को सील करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया गया था।
सीलबंदी के दावों के बावजूद धड़ल्ले से जारी है निर्माण
समिति अध्यक्ष तरुण बाटला, सचिन जिंदल और भुवन जैन के अनुसार, जनसुनवाई पोर्टल पर अधिकारियों ने रिपोर्ट दी कि स्वीकृत नक्शे से अधिक हुए निर्माण को सील कर दिया गया है। हालांकि, इस रिपोर्ट में सीलबंदी की कोई फोटो या साक्ष्य संलग्न नहीं किया गया। निवासियों का आरोप है कि रिहायशी भवन के नक्शे पर चार मंजिला अस्पताल का निर्माण अब भी बदस्तूर जारी है।
इसके साथ ही कॉलोनी में चल रहे अवैध ट्रांजिट सेंटर को लेकर भी निवासियों में भारी नाराजगी है। प्रशासनिक आख्या में केवल भवन स्वामी को नोटिस भेजने की बात कही गई, लेकिन सेंटर बंद कराने की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है।
50 से अधिक परिवार परेशान, सख्त कार्रवाई की मांग
समिति के प्रतिनिधियों ने पत्र के माध्यम से कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज एक दिखावा है, जिससे विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है। इस अवैध निर्माण और सेंटर के संचालन से कॉलोनी के 50 से अधिक परिवार बेहद परेशान हैं। कॉलोनीवासियों ने एसडीएम से अवैध निर्माण व सेंटर को तुरंत बंद कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













