लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने गुरुवार 30 जुलाई को जनपद लखीमपुर खीरी का भ्रमण कर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने गुरुवार 30 जुलाई को जनपद लखीमपुर खीरी का भ्रमण कर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में आवासित संवासिनियों से बातचीत की और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने अध्यक्ष को अवगत कराया कि ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से अब तक लगभग 5,287 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने 181 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों और केंद्र द्वारा दी जा रही रेस्क्यू सहायता की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली।
इसके उपरांत महिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी में ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित करते हुए बेबी किट व मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हॉस्पिटल मैनेजर श्रीमती सुष्मिता और महिला कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












