हापुड़
हापुड़ जनपद के आगामी सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मेरठ मंडल के कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी बुधवार को ब्रजघाट में प्रशासनिक लापरवाही देखकर भड़क उठे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के आगामी सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मेरठ मंडल के कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी बुधवार को ब्रजघाट में प्रशासनिक लापरवाही देखकर भड़क उठे। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद की ईओ पवित्रा त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने कमिश्नर डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंचे थे। अधिकारियों की टीम ने कांवड़ मार्ग, गंगा घाट, सफाई व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और बैरिकेडिंग का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह फैली गंदगी, जलभराव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें देखकर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ईओ पवित्रा त्रिपाठी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “तैयारियां क्या की हैं आपने, सब कुछ अव्यवस्थित है। क्या हम यहां घूमने आए हैं?” उन्होंने जिलाधिकारी से भी अव्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट कहा कि सावन में लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुविधाओं से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमिश्नर ने सभी कमियों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी कविता मीणा, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप सिंह, एसडीएम श्रीराम यादव तथा कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












