दुष्कर्म का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

हापुड़

हापुड़ जनपद में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व स्वाट टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी वीरपाल (पुत्र ओमकार), निवासी ग्राम भोगापुर (थाना गढ़मुक्तेश्वर), लंबे समय से दुष्कर्म के संगीन मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे पलवाड़ा रोड से दबोच लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर थाने में तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मेरठ के परीक्षितगढ़ थाने में भी वर्ष 2022 में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, रंगदारी, षड़यंत्र और घर में घुसकर अपराध करने जैसी धाराओं में केस दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में फरार व इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.