नग्न अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर नगर की मीरा रेती से हाईवे जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर नगर की मीरा रेती से हाईवे जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना दर्ज कराई गई है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.