लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह’बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह
‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘बाबूजी’ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
सुशासन और राष्ट्रवाद का संगम था ‘बाबूजी’ का कार्यकाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से ‘बाबूजी’ के प्रति अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कल्याण सिंह का कार्यकाल उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी विचारधारा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ‘बाबूजी’ का पूरा जीवन जनसेवा और आदर्शों के प्रति समर्पित था।
नाम को ‘कल्याण’ से जोड़कर किया सार्थक
सीएम योगी ने अपने संदेश में विशेष रूप से उल्लेख किया कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर उसे सदैव सार्थक किया।वे एक सच्चे ‘परम रामभक्त’ थे, जिन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के संकल्प के लिए सत्ता का त्याग करने में भी संकोच नहीं किया उनके शासनकाल को आज भी अपराधी-मुक्त प्रदेश और प्रशासनिक सुदृढ़ता के लिए याद किया जाता है।
फरेन्दा:चोरों के हौसले बुलंद,आनंदनगर में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर ₹35,000 की नगदी पारhttps://t.co/YQ2gqqVbVM@Uppolice @maharajganjpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 5, 2026




















