सिद्धार्थनगर: ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के संकल्प के साथ पुलिस ने चलाया सफाई अभियान, बुद्धा पार्क और राजकीय उद्यान से हटाया प्लास्टिक कचरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक अनूठी पहल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। नव वर्ष के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने स्वयं हाथों में उठाई झाड़ू

थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजकीय उद्यान और बुद्धा पार्क में आयोजित इस अभियान में जिले के आला अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान किया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान ने पुलिस बल के साथ मिलकर पार्कों से प्लास्टिक कचरा, पॉलीथीन और अन्य अपशिष्ट सामग्रियों को एकत्रित किया और उनका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया।

आमजन को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और श्रेष्ठ भारत’ के विजन के तहत नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी था। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है, बल्कि यहाँ आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलता है।

पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा समन्वय

एसएसपी ने इस कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सैकड़ों पुलिसकर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों और नगर पालिका कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाना भी है। ऐसे सामाजिक कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और समन्वय और अधिक मजबूत होता है।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस महत्वपूर्ण अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर, प्रतिसार निरीक्षक (RI) सिद्धार्थनगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल की स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News 24