रायबरेली
रायबरेली जनपद के अपराध और धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के अपराध और धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी करके ज़मानत दिलाने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए 4 फ़र्ज़ी ज़मानतदारों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारी लाल, हीरालाल, दिनेश और रामकिशोर के रूप में हुई है। ये आरोपी लंबे समय से न्यायालयों में फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर अपराधियों की ज़मानत दिलवाने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत 100 से अधिक फ़र्ज़ी ज़मानतदारों की एक विस्तृत सूची तैयार की गई है, जिस पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस धरपकड़ से कचहरी के आसपास सक्रिय फ़र्ज़ी ज़मानतदारों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस का उद्देश्य है कि कानूनी प्रक्रिया में होने वाली इस बड़ी जालसाजी को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
सिद्धार्थनगर:दुधमनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में शौचालय परिसर का बुरा हाल, गंदगी का अंबार और टूटी दीवारेंhttps://t.co/Id71Ky5TJR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 8, 2025




















