लखनऊ
लखनऊ जनपद के राजधानी लखनऊ की थाना महानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त वली मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के राजधानी लखनऊ की थाना महानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त वली मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को दिल्ली के सरिता विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वली मोहम्मद पर महानगर थाने में धोखाधड़ी (Fraud), दुष्कर्म (Rape), और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
महानगर पुलिस वांछित अभियुक्त की तलाश में लगातार जुटी हुई थी, जिसके बाद साइबर और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे दिल्ली से दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी ऐसे अपराधों में संलिप्त भगोड़ों के लिए एक सख्त संदेश है।
सिद्धार्थनगर:दुधमनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में शौचालय परिसर का बुरा हाल, गंदगी का अंबार और टूटी दीवारेंhttps://t.co/Id71Ky5TJR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 8, 2025





















