बलरामपुर प्रशासन की सख्ती का दिखा असर, लोगों ने खुद तोड़े अवैध अतिक्रमण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। प्रशासन की सख्ती और लगातार नोटिस के बाद लोग अब खुद ही अपने घरों और दुकानों के सामने किए गए अनाधिकृत निर्माण को हटा रहे हैं। मुख्य मार्गों को कब्जामुक्त करने के लिए कई क्षेत्रों में लोगों ने स्वेच्छा से सीढ़ियां और छज्जे तोड़ दिए हैं।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) लाल चंद मौर्य ने बताया कि मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है, जो 13 जनवरी तक विभिन्न चरणों में चलेगा। इसी क्रम में, 9 दिसंबर को मदरसा दारुल उलूम से उतरौला मार्ग मोड़ तक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनावश्यक नुकसान से बचने के लिए संबंधित लोगों को पहले ही स्वयं अतिक्रमण हटाने की सलाह दी गई थी।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगरवासियों के इस सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों को कब्जामुक्त कर यातायात को सुगम बनाना है, न कि किसी को आर्थिक हानि पहुँचाना। उन्होंने लोगों द्वारा प्रशासन के प्रयासों को समझने और समर्थन करने का स्वागत किया।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.