सिद्धार्थनगर: साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹20,000/- की धनराशि

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल थाना पथरा बाजार और जनपदीय साइबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हुए एक शिकायतकर्ता के खाते में ₹20,000/- की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।पीड़ित दुर्गेश कुमार, निवासी ग्राम जमुनी, थाना पथरा बाजार के खाते से दिनांक 04.09.2025 को UPI के माध्यम से कुल ₹20,000/- की धोखाधड़ी की गई थी।थानाध्यक्ष अमित कुमार और साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गई संपूर्ण धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया।

साइबर टीम की इस सराहनीय कार्यशैली से प्रभावित होकर आवेदक दुर्गेश कुमार ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। यह कार्रवाई साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों के लिए एक बड़ी राहत और उदाहरण है।

 

Voice Of News 24