बलरामपुर में सीजन का सबसे घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित; NH पर थमी रफ्तार

बलरामपुर

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने बलरामपुर में अपना असर दिखाते हुए सोमवार तड़के सीजन का सबसे घना कोहरा ओढ़ लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने बलरामपुर में अपना असर दिखाते हुए सोमवार तड़के सीजन का सबसे घना कोहरा ओढ़ लिया। घने कोहरे के कारण पूरे इलाके में दृश्यता घटकर बेहद कम हो गई, जिससे जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

हाइवे पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

सुबह करीब साढ़े सात बजे कोहरे की तीव्रता चरम पर पहुंच गई। बलरामपुर-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-330) और बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) सहित सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन चलाना एक चुनौती बन गया। चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगते हुए देखा गया।

घने कोहरे के कारण भारी वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हुई, जिससे सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा रहा और आवाजाही बाधित हुई।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को भी इस घने कोहरे का सामना करना पड़ा।

तापमान में गिरावट दर्ज

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार की सुबह बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि बीते कुछ दिनों से हल्की धुंध महसूस हो रही थी, लेकिन यह इस मौसम का पहला घना कोहरा है।

प्रशासन ने लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने और आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने की सलाह जारी की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.