मुरादाबाद खेत पर पानी लगा रहे किसान की कार से कुचलकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुरादाबाद

मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के फरीदनगर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत पर पानी लगा रहे एक किसान की कार से कुचलकर मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के फरीदनगर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत पर पानी लगा रहे एक किसान की कार से कुचलकर मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार कर दिया है और सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बाइक सवार और कार सवार दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद से जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि मृतक किसान इन दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान, कार सवार ने किसान को कुचल दिया।

परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की प्रकृति और किसान की मौत के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

 

 

Voice Of News24