मऊ: भाकपा का प्रदर्शन, दलित उत्पीड़न रोकने और किसानों को मुआवजा देने की मांग

मऊ

मऊ जनपद के कलेक्टर परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीयव्यापी आह्वान के तहत प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के कलेक्टर परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीयव्यापी आह्वान के तहत प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।

पार्टी की मुख्य मांगों में दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते उत्पीड़न को तत्काल रोकना शामिल है। इसके अलावा, बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उन्हें जल्द मुआवजा देने की मांग की गई है।

भाकपा ने सरकारी महकमों में आरएसएस की कथित घुसपैठ और फासीवादी शक्तियों को बढ़ावा देने पर रोक लगाने की भी मांग की है।

 

 

Voice Of News24