सिद्धार्थनगर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मिठौवा गांव में सोमवार रात 21 वर्षीय विवाहिता रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मिठौवा गांव में सोमवार रात 21 वर्षीय विवाहिता रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति अमित कुमार ने पुलिस को फांसी लगाने की सूचना दी, जबकि मृतका के पिता नेबूलाल ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.