बलरामपुर: PHC कौवापुर में ANM से अभद्रता का आरोप, चिकित्साधिकारी हटाए गए

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पीएचसी कौवापुर में एक एएनएम ने चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह गौतम पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पीएचसी कौवापुर में एक एएनएम ने चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह गौतम पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।

एएनएम की शिकायत के अनुसार, 13 नवंबर की रात लेबर रूम में डॉ. गौतम कथित तौर पर शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने लगे और नौकरी से निकालने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने डॉ. गौतम को पद से हटा दिया है और आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

वहीं, डॉ. गौतम ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने एएनएम द्वारा तीमारदार से पैसे मांगने पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जांच पूरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.