मऊ: सहादतपुरा बाजार से अतिक्रमण हटा, कोतवाल की सख्त चेतावनी

मऊ

मऊ जनपद के नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार देर शाम सहादतपुरा बाजार में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार देर शाम सहादतपुरा बाजार में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान, विशेष रूप से अलीबिल्डिंग के दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। कोतवाल ने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दुकानदारों को सामान दुकान के अंदर रखने और वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा करने का निर्देश दिया। इस दौरान बेतरतीब खड़े कई वाहनों का चालान भी किया गया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.