महराजगंज:अमवा चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पांच युवक सवार एक गंभीर घायल

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच युवकों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक को हल्की चोटें आईं। तीन युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे अमवा चौराहे और श्यामदेउरवा के बीच हुई। कार गोरखपुर की दिशा से आ रही थी कि अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद गोरखपुर से घर लौट रहे महावनखोर बड़हरा निवासी कौशल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीयता का परिचय देते हुए अपने मोटरसाइकिल से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई।

घायलों की पहचान अलसमी सिद्दीकी और जीशान खान, दोनों निवासी पिपरिया थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।

सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे कर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.