सिद्धार्थनगर :डुमरियागंज में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, विधायक सैय्यदा खातून का प्रयास सफल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही एक बड़ी राहत मिलने वाली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही एक बड़ी राहत मिलने वाली है। बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग से मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट होते हुए जमौतिया मार्ग के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। विधायक सैय्यदा खातून के निरंतर प्रयासों के बाद यह मंजूरी मिली है और आवश्यक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।

वर्षों से जर्जर थी सड़क

यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण स्थानीय निवासियों, खासकर छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी असुविधा होती थी। बरसात में सड़क कीचड़ और गहरे गड्ढों में बदल जाती थी। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसके पक्कीकरण की मांग कर रहे थे।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

विधायक सैय्यदा खातून ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और शासन स्तर पर लगातार पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप सड़क निर्माण को मंजूरी मिली।

सड़क निर्माण की स्वीकृति पर स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है। उनके अनुसार, यह नई सड़क आवागमन को सुगम बनाएगी और साथ ही शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बढ़ावा देगी। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे डुमरियागंज और आसपास के क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा।

 

Voice Of News 24