महराजगंज:मानदेय वृद्धि और राज्यकर्मी दर्जे की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, CMO को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जिले में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 1 नवंबर से लगातार जारी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 1 नवंबर से लगातार जारी है। मानदेय में बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मुख्य मांगों को लेकर जिले भर की सैकड़ों आशा कार्यकर्ता सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध कर रही हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियानों में वर्षों से कार्य कर रही हैं, लेकिन उनके कार्य के अनुरूप पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है।

धरना स्थल पर आशा कार्यकर्ता प्रतिदिन नारेबाजी कर रही हैं और सरकार से उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की अपील कर रही हैं। इस आंदोलन के चलते जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अपने आंदोलन को तेज करते हुए, मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) महराजगंज को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने बढ़ते कार्यभार और महंगाई का हवाला देते हुए वर्तमान मानदेय को अपर्याप्त बताया और तत्काल बढ़ोतरी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि आशा संगिनी से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा दायित्व उनके कंधों पर है, इसलिए मानदेय में उचित संशोधन अत्यंत आवश्यक है।

‘आदेश तक जारी रहेगा आंदोलन’

सीएमओ ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग आंदोलनरत कार्यकर्ताओं से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.