विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट: एमएलके कॉलेज में NSS ने राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों ने ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के एमएलके पीजी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों ने ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना था।

कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्य प्रो. जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने किया, जो मुख्य अतिथि भी थे। कार्यक्रम पदाधिकारियों डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. जितेन्द्र भट्ट ने इसका संयोजन किया।

डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने स्वयंसेवकों को ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ के महत्व और उद्देश्यों से अवगत कराया। डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. जितेन्द्र भट्ट ने छात्रों को ‘My Bharat Portal’ पर पंजीकरण की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. वीणा सिंह ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जागरूकता से जुड़ने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने सफल आयोजन पर बधाई देते हुए छात्रों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद और निबंध जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

 

 

Voice Of News24