दिल्ली ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त: बलरामपुर में हाई अलर्ट

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित करते हुए आवागमन पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

बलरामपुर की कोयलाबास सीमा चौकी पर एसएसबी के जवान पूरी मुस्तैदी से जांच अभियान चला रहे हैं। सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, वाहन और माल की गहन तलाशी ली जा रही है।

एसएसबी की 9वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन पांडे के निर्देशन में डॉग स्क्वाड और अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। कोयलाबास कंपनी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News24