शामली: स्मार्ट मीटर और मनमानी के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना

शामली

शामलीजनपद के स्मार्ट मीटरों की बढ़ती रीडिंग और विद्युत विभाग की कथित मनमानी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू-टिकैत) के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने शामली बिजलीघर का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


शामलीजनपद के स्मार्ट मीटरों की बढ़ती रीडिंग और विद्युत विभाग की कथित मनमानी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू-टिकैत) के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने शामली बिजलीघर का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समाधान तक धरना स्थल से न हटने का संकल्प लेकर वहीं भट्टी जलाकर बैठ गए हैं।

भाकियू एनसीआर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है और विभाग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने एसडीओ, जेई और लाइनमैन पर अवैध वसूली करने, मनमर्जी से बिल निकालने और रात में छापेमारी कर फर्जी वीडियो बनाने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि किसान दिवस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.