शामली: इलाज में लापरवाही का आरोप, 2 वर्षीय मासूम की मौत पर हंगामा

शामली

शामली जनपद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 2 वर्षीय मासूम वीर की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शामली  जनपद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 2 वर्षीय मासूम वीर की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

बाबरी थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र के पुत्र वीर को सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कच्ची दीवार गिरने के कारण घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह तीन इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने इलाज के लिए ग्रामीणों से चंदा जुटाकर ₹30,000 जमा कराए थे, इसके बावजूद उचित इलाज नहीं मिला।

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बच्चे के सिर और पैर में गंभीर चोटें थीं और ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.