बस्ती में हादसा: खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

बस्ती

बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में मंगलवार को खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में मंगलवार को खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।

54 वर्षीय किसान राम बेलास रोटावेटर (जुताई मशीन) ठीक करने के प्रयास में अपने चालू ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में उनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं।

परिजन उन्हें तुरंत बस्ती के निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, राम बेलास ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.