हापुड़
हापुड़ जनपद के विद्युत विभाग के लगभग 80 संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन कटौती रोकने और ड्यूटी का समय स्पष्ट रूप से निर्धारित करने की मांग को लेकर एसई कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के विद्युत विभाग के लगभग 80 संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन कटौती रोकने और ड्यूटी का समय स्पष्ट रूप से निर्धारित करने की मांग को लेकर एसई कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फेशियल अटेंडेंस के बावजूद उन्हें पूरे महीने का वेतन नहीं मिल रहा है और पूरी ड्यूटी करने पर भी वेतन में कटौती की जा रही है। उन्होंने अपनी ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित करने और शाम 5 बजे के बाद ड्यूटी न लेने की मांग की।
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कपिल कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का समाधान नहीं किया गया और पारदर्शी वेतन प्रणाली लागू नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन करेगा। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र त्यागी, शिव कुमार गिरी, मोहन शर्मा आदि कई कर्मचारी शामिल थे।
हापुड़: कार-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में 1 की मौत, 4 गंभीर घायलhttps://t.co/v2BbdAk0pR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























