सिद्धार्थनगर: उसका बाजार में दबंगों ने घर पर की ईंट-पत्थर बाज़ी, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहना टोला दुर्गा जोत से एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहना टोला दुर्गा जोत से एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो दबंगों द्वारा राजाराम के घर पर ईंट-पत्थर बाज़ी और मारपीट करने का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों ने राजाराम के घर पर कुदाल, भाला, और डंडों का इस्तेमाल करते हुए हमला किया। इस हमले के दौरान घर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

Hindi text document titled प्राथमिकी with sections detailing police report including informant name, incident description of brick throwing and assault at Rajaram home in Semrahana Tola Durga Jot under Uska Bazar thana, signatures, and registration number RJN-0-7891097 dated 11-10-2025.

पीड़ित राजाराम ने इस घटना के संबंध में थाने पर नामजद तहरीर भी दी है। हालांकि, शिकायत दिए जाने के बावजूद, खबर लिखे जाने तक मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

इस घटना के बाद से पीड़ित राजाराम का पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। पीड़ित परिवार ने अब स्थानीय पुलिस अधिकारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक से न्याय की गुहार लगाई है और दबंगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24