अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक लोडर जब्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियान के तहत बरगदवा थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियान के तहत बरगदवा थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में खनन निरीक्षक अजीत कुमार व पुलिस टीम ने छापेमारी कर खनन माफियाओं पर प्रहार किया।

इस संयुक्त कार्रवाई में दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉलियां और एक लोडर जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर संख्या UP56 AW 4216 और एक बिना नंबर का ट्रैक्टर शामिल है।

पुलिस ने बताया कि अवैध खनन में प्रयुक्त इन सभी वाहनों पर विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही, इस गिरोह के सरगना सहित कई सहयोगियों की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.