नेपाल में लाखों की भारतीय यूरिया खाद जब्त: सीमा सुरक्षा पर सवाल

सिद्धार्थनगर

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कपिलवस्तु जनपद के मर्यादपुर में नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल ने एक बगीचे से 218 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कपिलवस्तु जनपद के मर्यादपुर में नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल ने एक बगीचे से 218 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। यह खाद अवैध रूप से भारत से नेपाल तस्करी कर लाई गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम कार्यालय सुठौली और सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने छापेमारी की। जब्त की गई खाद को कस्टम कार्यालय ले जाया गया है।

नेपाल कस्टम कार्यालय के प्रमुख किरण बिष्ट ने इतनी बड़ी खेप के सीमा पार होने को गंभीर जांच का विषय बताया है। सूत्रों के अनुसार, यह खेप भारत के खुनुवा बॉर्डर से लाई गई थी। इतनी बड़ी तस्करी ने सीमा सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेपाल पुलिस ने तस्करों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.