बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद बलरामपुर में संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद बलरामपुर में संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।
देर रात तक दोनों अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और सघन चेकिंग तथा गश्त के निर्देश दिए।
पुलिस बल ने सीओ सिटी ज्योतिश्री के नेतृत्व में मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं और वाहनों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने की अपील की है।
GK Questions : कैनरी द्वीपसमूह, किस महासागर में स्थित है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/byvPOoNu1s
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























