THAR वाली यूट्यूबर वंशिका का मां से विवाद: मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज

हापुड़

हापुड़ जनपद के ‘THAR वाली यूट्यूबर’ के नाम से मशहूर वंशिका का अपनी मां बंटी के साथ संपत्ति और व्यक्तिगत संबंधों को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सामने आया है,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के ‘THAR वाली यूट्यूबर’ के नाम से मशहूर वंशिका का अपनी मां बंटी के साथ संपत्ति और व्यक्तिगत संबंधों को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है।

विवाद और मारपीट

मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है।

यह विवाद प्रॉपर्टी और वंशिका के मैनेजर हिमांशु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर चल रहा है।

वायरल वीडियो में वंशिका अपनी मां को धक्का देती हैं, जिसके बाद दोनों जमीन पर गिरकर एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगती हैं।

वीडियो में वंशिका अपनी मां से कह रही हैं कि “प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी” और “बेटे की बिचौलिया क्यों बन रही हो।”

मां के आरोप

वंशिका की मां बंटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया:

वंशिका दो साल से मैनेजर हिमांशु के साथ लिव-इन में रह रही है और हिमांशु चैनल की कमाई हड़प रहा है।

वंशिका ने हिमांशु के नाम पर गाड़ी और स्कूटी ली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वंशिका उन्हें और उनके पति को चप्पलों से पीट चुकी है और उन पर झूठे आरोप लगाती है।

मां का कहना है कि घर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला है और प्लॉट में उनका भी पैसा लगा है।

पुलिस की कार्रवाई

मां बंटी ने बेटी पर मारपीट और गाली-गलौज करने की तहरीर सिटी कोतवाली में दी है।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

यूट्यूबर वंशिका के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं (यूट्यूब पर 1.89 लाख सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 7.42 लाख फॉलोअर)।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.