मुजफ्फरनगर :धर्म परिवर्तन कराने वाला आरोपी गिरफ्तार,बहला फुसलाकर नाबालिग से किया था निकाह, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बहला-फुसलाकर एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 22 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवक पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने का आरोप लगा था। आरोप है कि आरोपी ने लड़की का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराया और फिर उससे निकाह कर लिया। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

22 दिन बाद मिली सफलता

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की और आखिरकार 22 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को जल्द ही उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24