महराजगंज: बृजमनगंज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, ठाकुरद्वारा पोखरे पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बृजमनगंज (महराजगंज)

लोक आस्था का महापर्व छठ आज मंगलवार सुबह नगर पंचायत बृजमनगंज के ठाकुरद्वारा पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लोक आस्था का महापर्व छठ आज मंगलवार सुबह नगर पंचायत बृजमनगंज के ठाकुरद्वारा पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। इस वर्ष छठ घाट पर हर साल की तुलना में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने भक्ति और आस्था के इस अद्भुत नजारे को यादगार बना दिया।

पूर्व विधायक और नगर अध्यक्ष ने की पुष्प वर्षा

छठ पर्व के समापन अवसर पर एक विशेष नजारा देखने को मिला। भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने नाव पर बैठकर घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। इस पहल से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा और उन्होंने इसकी खूब सराहना की।

नगर पंचायत बृजमनगंज ने छठ पर्व के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और रैन बसेरा की व्यवस्था।घाट पर विशेष साफ-सफाई और रोशनी के इंतजाम।श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए जागरण कार्यक्रम का आयोजन।अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, “छठ पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। नगर पंचायत श्रद्धालुओं की सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।”

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

व्रती महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाए और सूर्य देवता की उपासना करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते यह महापर्व शांतिपूर्ण और सफल रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.