महराजगंज :परतावल-पिपराइच मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल,मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–पिपराइच मार्ग पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–पिपराइच मार्ग पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय जय हिंद पासवान पुत्र रामकिशून पासवान, निवासी ग्राम सभा बसहियां बुजुर्ग टोला नेवाजी बारी थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। बताया गया कि जय हिंद किसी काम से परतावल की ओर आ रहा था, तभी उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ी।

राहगीरों ने तत्काल परतावल चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना का मुख्य कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24