कोल्हुई : परसौना में बच्चों संग मां ने खाई थी ज़हर, एक बेटे की हुई मौत अन्य का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से तीन बच्चों के संग मां ने खाई ज़हर, एक मासूम बेटे की मौत, अन्य का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते दिन सोमवार को महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना गांव में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ज़हर खा ली, जिससे 5 वर्षीय मासूम बेटे आदित्य की दर्दनाक मौत हो गई। महिला और उसके दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर हो गया।
जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

उक्त घटनाक्रम की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना को मिली, उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचकर पीड़िता एवं बच्चियों के इलाज में लगे डॉक्टरों से वार्ता किए तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.