बुलंदशहर : गला घोंटकर 22 वर्षीय युवक की हत्या, गांव के बाहर मिला शव,क्षेत्र में मचा हड़कंप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के हरि सिंह घुसराना गांव में एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खड़ंजे पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र के हरि सिंह घुसराना गांव में एक 22 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खड़ंजे पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है, जिसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव के पास से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है और मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम भी जुट गई है।

रात में घर से निकला था मृतक

जानकारी के अनुसार, मृतक भूपेंद्र हरि सिंह घुसराना गांव का ही निवासी था। बताया जा रहा है कि वह कल रात बिना बताए घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव गांव के बाहर खड़ंजे पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SSP) सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव के पास से एक रस्सी बरामद की है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसी रस्सी से भूपेंद्र का गला घोंटा गया होगा।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हत्या का मामला है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हत्यारों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.