खेसरहा पुलिस की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता, आवेदक के खाते में वापस कराए ₹8,889

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण व धनराशि रिकवरी/लीन अभियान के तहत खेसरहा थाना साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की ठगी गई राशि का एक हिस्सा वापस करा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण व धनराशि रिकवरी/लीन अभियान के तहत खेसरहा थाना साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की ठगी गई राशि का एक हिस्सा वापस करा दिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में पूरी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपतजोत (थाना खेसरहा) निवासी आवेदक राजेश कुमार पांडेय पुत्र नरसिंह पांडेय के साथ UPI के जरिए ₹33,000 की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने 1 जुलाई 2026 को NCRP पोर्टल (शिकायत संख्या: 33107260154319) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

खेसरहा पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और मंगलवार (22 सितंबर 2026) को MRM (मर्चेंट रिफंड मैकेनिज्म) के माध्यम से आवेदक के बैंक खाते में ₹8,889 की राशि सफलतापूर्क वापस करा दी। शेष धनराशि की रिकवरी हेतु प्रयास जारी हैं।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

रामकृष्ण मिश्र (प्रभारी निरीक्षक, थाना खेसरहा)

राघवेंद्र प्रताप यादव (साइबर सेल प्रभारी)

कांस्टेबल अभिषेक कुमार मौर्य

कांस्टेबल नीरज कुमार

महिला कांस्टेबल रम्भा यादव

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.