महराजगंज में “चना जोर गरम” की टीम ने बिखेरा जलवा,खान सर की शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियों का जीता था दिल

महराजगंज

गाजीपुर के एक छोटे शहर से निकली “चना जोर गरम” की प्रतिभा, सोशल मीडिया पर खूब मचा रही धूम,खान सर के रिसेप्शन में पहुंचने के बाद अब महराजगंज में बिखेरा जलवा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सोशल मीडिया के इस काल में ऐसी बहुत सारी कलाएं एवं प्रतिभाएं गांवों-कस्बों से निकल कर समाज में एक अलग पहचान बना रहीं हैं और चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जो कभी सोशल मीडिया के अभाव में वे कलाएं एवं प्रतिभाएं गांवों-कस्बों तक ही दबी रह जाती थी।
कुछ इसी प्रकार की एक मनमोहक कलाओं को लेकर गाजीपुर के लाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जो “चना जोर गरम” के नाम से मशहूर है।

गाजीपुर के एक छोटे से शहर की ये कलाएं एवं अदाएं तब सुर्खियों में बन गईं,जब खान सर ने अपने रिसेप्शन में इन्हें अपने अदाओं को बिखेरने का मौका दिया। “चना जोर गरम” की ये टीम, खान सर के रिसेप्शन में आई बड़ी-बड़ी हस्तियों को भोजपुरी और हिंदी गानों के साथ-साथ शेरों-शायरी करते हुए चना जोर गरम खिलाकर उन सभी का दिल जीत लिया था। तभी से “चना जोर गरम” की ये टीम सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है।

बीती रात “चना जोर गरम” की टीम एक शादी समारोह में महराजगंज में निचलौल के ‘शगुन मैरिज’ हाॅल में पहुंची, जहां शादी समारोह तथा वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने हिन्दी और भोजपुरी गानों के साथ-साथ दिल को छू लेने वाली शायरी के साथ ही चना जोर गरम लोगों को खिलाया और उनके दिलों में अपनी बेहतरीन प्रतिभा तथा मनमोहन कलाओं की छाप छोड़ गए। “चना जोर गरम” टीम की ये कलाएं तब मन को लुभाने लगतीं हैं,जब गानें, शायरी के साथ ही उन गानों पर कमर लचका-लचकाकर लोगों को चना जोर गरम खिलाते हैं।

 

 

 

 

Voice of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.