महाराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बैजनाथपुर उर्फ चरका में उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद संबंधित अधिकारी हरकत में आए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जानकारी के अनुसार बताते चले आज सुबह गांव निवासी बृजेश विश्वकर्मा जब अपने खेत में किसी काम से गए थे, तो उन्होंने देखा कि गांव के सिवान में एक सारस मृत अवस्था में पड़ा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और फिर वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर, डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंचे और सारस के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
सारस की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
महराजगंज: पनीर रोल की जगह चिकन रोल देने पर बवाल, एकता रोल कॉर्नर के दो कर्मचारी जेल भेजे गए
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2025























