महराजगंज: पनियरा में नल में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद की नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 7 राम जानकी नगर में एक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 7 राम जानकी नगर में एक घटना सामने आई है। आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सावित्री देवी उम्र लगभग 50 वर्ष अपने घर में लगे नल में करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना उस वक्त हुई जब सावित्री देवी आम खाने के बाद हाथ धोने के लिए नल के पास गई थीं। कुछ ही देर बाद परिजनों ने देखा कि सावित्री देवी नल से चिपकी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें नल से अलग किया और पनियरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका सावित्री देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी दोनों बेटियों और बड़े बेटे प्रद्युम्न की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा प्रमोद अभी अविवाहित है। सावित्री देवी के पति राम सुंदर एक पीआरडी जवान हैं।

 

 

 

 

 

Voice of News 24