महराजगंज: फरेन्दा विधानसभा में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने की चुनावी समीक्षा बैठक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा विधानसभा में आज पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेन्दा विधानसभा में आज पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के चुनावी माहौल का जायजा लिया और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने बैठक में सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके आने से फरेन्दा विधानसभा में चुनावी माहौल में एक नई हलचल मच गई है। अमरमणि त्रिपाठी ने चुनावी मुद्दों पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ गहन चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई।

इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अली, अमन अली, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा यादव और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है, और अमरमणि त्रिपाठी की सक्रियता ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.