बलरामपुर में 4 पुलिसकर्मियों की विदाई अपर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर में आज “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद बलरामपुर में आज “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक सुरेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य आरक्षी भागीरथी यादव, और मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य किया।

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घकालिक समर्पण, अनुशासन और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा, “आपने अपने कर्तव्य पथ पर जो ईमानदारी, साहस और सेवाभाव का परिचय दिया है, उस पर पुलिस विभाग को गर्व है।” अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट किए और उनके उज्जवल भविष्य तथा स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.