जौनपुर:करीब 8 हजार सांपों का रेस्क्यू करने वाले मुरली वाले हौसला को कोबरा ने डसा,अस्पताल में भर्ती

जौनपुर

जौनपुर जिले के प्रसिद्ध सर्प मित्र मुरली वाले हौसला ने कई सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़कर उनकी जान बचाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जौनपुर जिले के प्रसिद्ध सर्प मित्र मुरली वाले हौसला ने कई सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़कर उनकी जान बचाई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार नौपेड़वा निवासी सर्प मित्र मुरली वाले हौसला को मंगलवार की सुबह एक कोबरा सर्प को रेस्क्यू करने के दौरान उन्हें डस लिया। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर चकताली गांव में जाल में फसें उक्त सर्प को रेस्क्यू करने के दौरान हो गई।
जब कोबरा ने उन्हें डसा तो वह कुछ समय खुद उसके जहर को निकालने का प्रयास करने लगें, लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल शहर स्थित आशा दीप अस्पताल के आई सी यू वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. बीएस उपाध्याय की मानें तो मुरली वाले हौसला अब खतरे से बाहर है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.