मेरठ में नकाबपोशों ने की एक घर पर गोलियों की बौछार, तड़तड़ाहट से सहमा परिवार

मेरठ

मेरठ में नकाबपोशों के गोलियों की तड़तड़ाहट से परिवार के रोंगटे हो गए खड़े, मामूली विवाद में एक घर हुई गोलियों की बौछार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जिले के थाना क्षेत्र मवाना अंतर्गत मुबारिकपुर में प्रदीप नाम के व्यक्ति के घर पर कुछ नकाबपोशों ने गोलियों की बारिश कर दी। बताया जा रहा है कि ट्रक और बाइक टकराव के मामले में दोनों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद इस अंजाम तक पहुंच गया कि प्रदीप का घर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। नकाबपोशों द्वारा 15 राउंड से अधिक गोलियां दागीं गई। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच प्रदीप ने अपने परिवार को लेकर घर में छिपकर किसी तरह जान बचाई और नकाबपोशों के इन हरकतों का विडीयो बनाकर पुलिस को तहरीर के साथ सौंप दिया है।
प्रदीप की तहरीर के आधार पर मवाना पुलिस ने तीन नामजद,18 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *