महराजगंज
जनपद महराजगंज के तहसील निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैठवलिया के निकट नहर 13-4 पुल के पास नहर पटरी पर शनिवार रात में रुबि देवी पत्नी अरविन्द के झोपडी में अज्ञात कारणो से भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के तहसील निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैठवलिया के निकट नहर 13-4 पुल के पास नहर पटरी पर शनिवार रात में रुबि देवी पत्नी अरविन्द के झोपडी में अज्ञात कारणो से भीषण आग लग गई, और उस ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि झोपड़ी, कपड़े व बर्तन व अन्य घरेलू सामग्री जलाकर राख कर दिया।
उक्त घटना के संदर्भ में तहसीलदार निचलौल अमित सिंह द्वारा स्थलीय जाँच की गई तथा जांच के उपरांत क्षतिग्रस्त वस्तुओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी गई। उक्त रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित अहैतुक सहायता रू0 8000 एवं झोपड़ी तथा कपडे व बर्तन के लिए 5000 रू0 समेत कुल रू0 13000 / की राशि स्वीकृत कर दी गई। उक्त आगजनी की घटना में किसी मानव अथवा पशु हानि नही हुई थी। उक्त राशि को पाकर परिवार का चेहरा खुशी से खिल उठा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















