महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस कार्यालय में आज उन पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस कार्यालय में आज उन पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया जो अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें पुष्प मालाएं पहनाकर विदाई दी गई और उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

यह समारोह उन पुलिस कर्मियों के वर्षों की समर्पित सेवा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास था जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गोरखपुर में NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप, जानें किन कारणों से हरकत में आई NIA की टीम?https://t.co/F4hqYe3w6u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 31, 2025























