महराजगंज

महराजगंज जनपद थानों में वर्षों से लावारिस और मुकदमों से निस्तारित खड़े वाहनों के विधिक निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना श्यामदेउरवा परिसर में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद थानों में वर्षों से लावारिस और मुकदमों से निस्तारित खड़े वाहनों के विधिक निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना श्यामदेउरवा परिसर में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित इस नीलामी में पांच दोपहिया वाहन, एक जीप और एक रोड रोलर समेत कुल सात वाहनों को नियमानुसार नीलाम किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में पूरी पारदर्शिता के साथ नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूर्व में प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा गठित प्रशासनिक टीम के आदेशानुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर ने नीलामी के लिए 24 सितंबर की तिथि नियत की थी। इसके संबंध में 23 सितंबर को दैनिक समाचार पत्र में विधिवत विज्ञप्ति भी प्रकाशित कराई गई थी।
नीलामी में कुल 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उच्चतम बोली लगाने वाले प्रमोद कुमार (मां वैष्णो ट्रेडर्स, मथुरानगर विष्णुपुरवा, थाना फरेंदा, महराजगंज) के पक्ष में सभी सातों वाहनों (पांच दोपहिया, एक जीप व एक रोड रोलर) की नीलामी नियमानुसार संपन्न की गई।
प्रशासनिक व पुलिस टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
नीलामी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए गठित प्रशासनिक टीम में एडीएम सदर, सीओ सदर और एआरटीओ (ARTO) महराजगंज शामिल रहे।
इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गजेंद्र पांडेय, हेड मुहर्रिर अभय कुमार मिश्र, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस विधिक प्रक्रिया से थाने में लंबे समय से जगह घेर रहे कबाड़ और लावारिस वाहनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित हुआ है।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












