मऊ
मऊ जनपद से से एक बड़ी खबर सामने आई है। विधायक अब्बास अंसारी को 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद से से एक बड़ी खबर सामने आई है। विधायक अब्बास अंसारी को 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराया गया है। अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर यह फैसला सुनाया।
अब्बास अंसारी पर आरोप था कि उन्होंने चुनावी माहौल को खराब करने वाली बातें कहीं थीं और अधिकारियों को धमकी दी थी। उन पर “हिसाब-किताब” के नाम पर डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया गया था।
कोर्ट ने सभी सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर अब्बास अंसारी को दोषी पाया है। इस फैसले के बाद मऊ कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अब्बास अंसारी के खिलाफ यह फैसला चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
गोरखपुर में NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप, जानें किन कारणों से हरकत में आई NIA की टीम?https://t.co/F4hqYe3w6u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 31, 2025























